Breaking News

बेन हो पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता देना-



राष्ट्रहित में विनम्र निवेदन - 

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी निसंदेह आप एक अच्छे प्रधानमंत्री है इसलिए मेरा आपसे राष्ट्रहित में विनम्र निवेदन है कि आप बस पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता देना बंद कर दीजिएगा, मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है। माननीय, पाकिस्तानी यहां सिर्फ़ मोटी कमाई के लिये ही आते हैं वो दिल से कभी भारतीय नहीं हो सकते।

     जब नापाक पाकिस्तान, भारत की हर चीज बेन कर रहा है तो आप भी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बेन करिये और मैं तो कहतीं हूँ हर तरह की कनेक्टिविटी को बेन कीजिए और जो पाकिस्तानी यहां हैं उन्हें भी उनके नापाक भेज दीजिए। माननीय हमें पाकिस्तान के प्रति कड़ा रूख रखना ही होगा। ये कैसे चलेगा कि एक तरफ पाकिस्तानी भारत की नागरिकता लेकर भारत में चैन से रहकर अपने सपनों को पूरा करते हैं वहीं दूसरी तरफ़ कोई भारतीय धोखे से वहां पाक में फंस जाये तो उसका पूरा जीवन ही वो नर्क कर डालते हैं...ग़र जो उस भारतीय से उसकी पत्नी व परिवार मिलने जायेे तो एक बहुत लम्बी चौड़ी प्रक्रिया से गुजरकर ही उस भारतीय की पत्नी से उसके सुहाग की निशानी बिंदी, चू़ड़ी उतरवाकर ही उस भारतीय से बात हो सकती है वो भी बीच में कांच की दीवार लगाकर, जैसे कि आज भारतीय बेटे कुलभूषण जाधव की फांसी के लिए गीदड़ कायर पाकिस्तान ऐड़ीचोटी का जोर लगाये हुए है और सीमा पर रोज सीजफायर उल्लंघन करके वह हमारे वीर जवानों को बहुत ही बर्बरता से शहीद करता चला आ रहा है... 
वहीं आप माननीय इन दुष्ट पाकिस्तानियों पर दया दिखाकर उन्हें भारत मेें शरण दे रहे हैं.. यह भी तो भारत आकर भारत की जनसंख्या में इजाफा ही करेगें और कब तक यहां का भारतीय अपना पेट काट-काट कर टैक्स पर टैक्स भरता रहेगा...  माननीय भारत का महान गौरवशाली इतिहास रहा है कि अगर भगवान श्रीकृष्ण कौरवों पर दया दिखाते तो क्या महाभारत सम्भव थी, बुराई का अंत सम्भव था या धर्म की पुनर्स्थापना सम्भव थी। इसलिए माननीय आपकी इन विश्वासघाती पाकिस्तानियों पर किसी भी तरह की दयादृष्टि रखना समस्त 130 करोड़ भारतीयों के जीवन से खिलवाड़ करने जैसा होगा। इसलिए माननीय भगवान के वास्ते अब आप इन पाकिस्तानियों का विश्वास मत जीतिये और भारत की अखंड नीव को कमजोर होने से बचा लीजिए। 

- ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना 

वंदेमातरम् 🙏🇮🇳💐
भारत माता की जय

1 comment:

  1. बिल्कुल सही।बहुत बढिय़ा

    ReplyDelete