Breaking News

तुलसी-शालिग्राम पूजन का महत्व




#तुलसी_शालिग्राम_विवाह की शुभकामनाएं 💐🚩
आप भगवान से प्रेम कीजिये, भगवान आपसे प्रेम करेगें। तुलसी मां के पूजन का मतलब है सम्पूर्ण प्राणवायु यानि ऑक्सीजन महाऊर्जा की पूजा, जिसके बिना जीवन सम्भव ही नहीं है। 




तुलसी मंत्र 

महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवधिनी |
आधी व्याधि जरा मुक्तम तुलसी त्वम नमोस्तुते ||



तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। 
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया ।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। 
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया ।।
वृंदा,वृन्दावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी |
पुष्पसारा,नंदिनी च तुलसी,कृष्णजीवनी ||
एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम |
य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत

आप जिस भी व्यवसाय में हैं, उसको करते हुए अपना कुछ वक्त भगवान के लिए जरूर निकालिए तो भगवान आपके जीवन से बुरा वक्त जरूर निकाल देगें।

पुराणों में वर्णित है कार्तिक मास अत्यंत पवित्र मास है। इस मास में भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। 
तुलसी माता के रूप में समस्त प्रकृति और भगवान शालिग्राम यानि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी आपकी समस्त मनोकामनाएं अतिशीघ्र पूर्ण करें 🚩💐🙏


No comments