Breaking News

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वव्यापी भगवान श्री चित्रगुप्त प्रगटोत्सव : Chitragupta Pragatotsav 2018










कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के विश्वव्यापी मिशन भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अवतरण पर्व प्रतिवर्ष मनाना और सर्व समाज में भगवान श्री चित्रगुप्त जी को स्थापित करना व समस्त कायस्थ कुलवंशजों को आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से मजबूत कर विश्व कायस्थ परिवारों को प्रेम, भक्ति और सहयोग के सूत्र में बांधने  पर बल देना ही कायस्थ वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है।
        हमें बताते हुये अत्यंत प्रशंसा हो रही है कि गुरूदेव वाहिनी प्रमुख का 11 वर्ष का अपने आराध्य को सर्व समाज में स्थापित करने व विश्व भर के कायस्थों को एक मंच पर लाकर सभी को एकता सूत्र में पिरोने का एतिहासिक रूप 31मार्च 2018 को पूरे देश व विदेश, के 49 देशों में श्रद्धा रूप में देखा गया। जिसकी झलक निम्नवत् हैं -



कायस्थवाहिनी वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख, कायस्थ शिरोमणि  कायस्थ रत्न, कायस्थ कुलभूषण, गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के मार्गदर्शन में इस वर्ष 31मार्च 2018 की प्रभु चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की झाँकी। 


बस्ती उ. प्र में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम






उड़ीसा में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम 

हर्षोल्लास से मना भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रगटोत्सव :


ओड़िशा न्यूज - 

राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव जी 


 http://indiainside.org/post.php?id=2218
[01/04, 5:24 pm] 

http://www.jantajanardan.com/NewsDetails/38643/हर्षोल्लास-से-मना-भगवान-श्री-चित्रगुप्त-जी-का-प्रगटोत्सव.htm




कायस्थवाहिनी वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया 
कायस्थ के मिशन प्रगटोत्सव के तत्वावधान में आज 
ओडिशा झारसुगुडा में अंतरराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नेताजी पटनायक प्रदेश महासचिव प्यारेलाल श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव राजनीति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास वर्मा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमिला जी चेयरमैन किशोर मोहंती जी जीवन मोहंती जी प्रशांत मोहंती जी मानस जी पटनायक 
जी तमाम कायस्थ परिवारों ने मिलकर भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया और पूजा और आराधना की गई और वशिष्ठ लोगों को गले में साल डालकर सम्मानित किया गया गौरतलब हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  31मार्च, चैैत्र पूर्णिमा को ब्रह्मांड के उत्पत्ति कर्ता एवं विकास कर्ता, सभी जीवों की काया में स्थित उनके चित्त में गुप्त रहकर उनके अच्छे एवं बुरे कर्मों का लेखा-जोखा करने वाले उनके कर्मानुसार उन्हें फल देने वाले  ब्रह्मांड के न्यायाधीश  श्री चित्रगुप्त जी का प्रगटोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ
 विश्व के 49 देशों में निवास कर रहे हिन्दु कायस्थ जाति एवं सर्वसमाज के लोगों ने मिलकर मनाया। धूमधाम से भजन कार्यक्रम कर सभी प्रभु की भक्ति में मंत्रमुग्ध रहे और भोजन की व्यवस्था से सभी ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का सफल समापन किया। 


नासिक में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम

कायस्थ रत्न अक्षय श्रीवास्तव जी
युवा सचिव महाराष्ट्र एवं विश्वप्रसिद्ध 
सिंगर ज्ञानेश वर्मा जी









http://www.amjabharat.com/2018/04/blog-post.html?spref=fb&m=1

http://jansaamna.com/?p=21667

नासिक में मना भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव :

वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के संघर्ष परिणामस्वरूप आज विश्व के 49 देशों सहित कल दिनांक ३१ मार्च भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रगट उत्सव नाशिक में ज्ञानेश वर्मा जी और युवा सचिव अक्षय श्रीवास्तव महाराष्ट्र युवा सचिव कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के खास योगदान व उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
जिसमे खास उपस्थिति किरण शेंबेकर जी जिन्होने नाना पाटेकर की फिल्म फासी का फंदा मूवी में प्ले बैक सिंगर थे व पूरे देश में उन्हें दि वॉइस ऑफ किशोर कुमार जी* के नाम से जानते है साथ में पुणे के म्यूज़िक कम्पोज़र व गायक विनोद सुर्वे जी और मुंबई की जानीमानी कलाकार प्रियांक मुखर्जीजी उपस्थित थी।
इस कार्य क्रम रूपरेखा इस प्रकार थी।
१:- भगवान चित्रगुप्त जी की आरती व पूजन।
२:- साथ में सभी कलाकार के साथ भगवान चित्रगुप्त जी का एक भजन।
३:- गणेश वंदना।
और खुशी के बात यह है कि प्रभु श्री चित्रगुप्त भगवान पूजा और आशीर्वाद श्री किरण शेंबेकर (दि वॉइस ऑफ किशोर कुमार जी)द्वारा हुआ बहुत ही अच्छा लगा जो मेरे प्रभु के प्रति एक मारवाड़ी समाज के व्यक्ति ने इन्हे कहा कि यही वो भगवान जिनका उल्लेख रामायण में हुआ और इनके मंदिर भगवान श्री राम चन्द्र  द्वारा बना है अयोध्या में इन्हीं के पूजा अर्चना द्वारा ही श्री राम चन्द्र जी का राज तिलक हुआ था। इसी पुरातन संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु प्रति वर्ष इसी तरह मनाने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन 
हुआ। 


                                ॐ चित्रगुप्ताय नमः।

                     कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय इंडोनेशिया









कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय इंडोनेशिया दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया ।इस अवसर पर बहुत से परिवार सम्मिलित हुए। आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद।


                                     ॐ चित्रगुप्ताय नमः।

कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिकट में रही भगवान श्री चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम :











कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिकट द्वारा दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहुत से परिवार सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त पूजन के साथ उत्तम भोजन की भी व्यवस्था थी। नए जुड़े परिवारों का श्री चित्रगुप्त भगवान  की का चित्र देकर अभिनंदन किया गया। इस सफल आयोजन के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद।




                   कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय डलास  , अमेरिका














कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय डलास (अमेरिका )द्वारा दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  राधा गोविन्द धाम मंदिर के प्रांगण में श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर। इस अवसर पर बहुत से परिवार सम्मिलित हुए। आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवम धन्यवाद।


                    कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय अटलांटा , अमेरिका













दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, शनिवार को कायस्थ वाहिनी अटलांटा,अमेरिका  ने श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया । उस पूजन में कई कायस्थ परिवारों ने अपनी सहभागिता की। सभी परिवारों को प्रगटोत्सव पर्व की बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद ।


            मलेशिया में रही भगवान श्री  चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम :









                                    ॐ चित्रगुप्ताय नमः।
                     कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय  मलेशिया


दिनाँक 31 मार्च 2018 को गीता आश्रम, कुआलालंपुर के प्रांगण में श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मलेशिया के कई परिवार उपस्थित रहे। 


                        सिंगापुर में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम :







                                   ॐ चित्रगुप्ताय नमः।


कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय सिंगापुर द्वारा दिनाँक 31 मार्च 2018 चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहुत से परिवार सम्मिलित हुए। आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवम धन्यवाद।



                          गोवा में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम 




आज  भगवान् श्री चित्रगुप्त का प्रगटोत्सव,  श्री राम मंदिर, वरुणपुरी, वास्को डा गामा, गोआ में चित्रगुप्त फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं श्री चित्रगुप्त सभा, गोआ द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। महोत्सव की अद्यक्षता हमारे संस्थापक आदरणीय विजय कु० श्रीवास्तव एवं श्री चित्रगुप्त सभा के अध्य्क्ष श्री राजीव सिन्हा जी ने सामूहिक रूप से किया।
भगवान् श्री चित्रगुप्त के पूजन से महोत्सव की शुरुआत की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ एक भोज का भी आयोजन इन दोनों संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। महोत्सव में गोआ प्रान्त के लगभग 200 परिवारों ने हिस्सा लिया और भगवान् श्री चित्रगुप्त की महिमा को घर घर पहुचाने के संकल्प के साथ अपने कायस्थ समाज के दबे कुचले लोगो के मदद का भी प्रण लिया।
अभिषेक वर्मा
रा० प्रवक्ता
CFI (Reg.

                      छत्तीसगढ़ में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम



कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के संघर्षों के फलस्वरूप प्रगटोत्सव विगत वर्षों की तरह 49 देशों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चैत पूर्णिमा को मनाया गया जिसमें कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़े स्तर पर भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव मनाया। इस दौरान जहां रायपुर, दुर्ग, खैरागढ़, कोंडागांव, नारायणपुर, डोंगरगढ़, भिलाई सहित अन्य जिलों और ब्लॉकों में शोभायात्रा और रैली निकाली गई, वहीं जगदलपुर में शाम को प्रस्तावित शोभायात्रा और भंडारे का कार्यक्रम भारी ओलावृष्टि के कारण स्थगित करना पड़ा। रायपुर में कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय की इकाई ने भव्य शोभायात्रा निकाली, वहीं दुर्ग में हनुमान जन्मोत्सव के साथ भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भी यहां विशाल बाईक रैली निकाली गई, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल रहे। सफेद कुर्ता और नारंगी साफे के साथ लोग शोभायात्रा और रैली में शामिल हुए।दुर्ग में खास बात यह रही कि यहां कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय का हिंदू युवा वाहिनी ने सहयोग करते हुए संयुक्त रूप से विशाल बाइक रैली निकाली गई। जबकि नारायणपुर व कोंडागांव में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समूचे प्रदेश के कायस्थ कुलवंशजों ने भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव मनाते हुए इसे एक त्यौहार के रूप में मनाया। इस दौरान कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख गुरूदेव  पंकज भैया कायस्थ  जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ऋषि भटनागर, युवा अध्यक्ष वेदांत श्रीवास्तव, महिला उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, राजनीति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सचिव मनीष श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, रवि सहाय भटनागर, सचिन श्रीवास्तव, सारंग श्रीवास्तव, लेखेश श्रीवास्तव, शिवांकित श्रीवास्तव, कुश श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, डब्बू खरे, आनंद सक्सेना, प्रकाश श्रीवास्तव, राघव श्रीवास्तव, गौरव बख्शी, निरंकार श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, रौशनी श्रीवास्तव, मानसी श्रीवास्तव, तान्या श्रीवास्तव, शुभी श्रीवास्तव, श्रीति श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, समृद्धि श्रीवास्तव, वत्सला श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, लाजवती श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, संगीता खरे, ज्योति श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, ऋतु श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।


                      गुजरात में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम - 






दिनांक 31-माचॅ शनिवार सांध्यकाल करीब 4:30,बजे गांधीधाम कच्छ गुजरात में स्थित 
श्री भगवान चित्रगुप्त जी के पावन प्रांगण में कच्छ कायस्थ संगठन की ओर से श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अचॅना कर के प्रागटय् उत्सव  मनाया गया।जिस प्रागटय उत्सव ओर श्री हनुमान जन्मोत्सव में गांधीधाम कायस्थ समाज के प्रमुख श्री अनिलभाई श्रीवास्तव जी,धीरेन्द्रभाई श्रीवास्तव जी,मांडवी कायस्थ समाज के मंत्री भाविनकुमार आर.महेता अंजार कायस्थ समाज के प्रमुख श्री तेजसभाई मेहता,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गुजरात के प्रमुख श्री राकेशभाई मेहता ऐव कायस्थ राष्ट्रीय महीला मोचॉ के उप प्रमुख श्रीमती जयश्रीबेन मेहता आदी सब ओर अन्य कायस्थगण इस भगीरथ कायॅ का हिस्सा बने और साथ में समाजहित में काम करने की संयुक्त चचाॅ हुई जिसके अंतर्गत ऐक मंच पर सभी कायस्थगण आगे आऐ कच्छ का ऐक संयुक्त कायॅक्म हो 
ओर संगठन को मजबूत करने के लिए सहकार ओर सहयोग देने की बात की गई। इस प्रणाली को आगे बढ़ाने की बात की गई।



जिला औरैया उ. प्र में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम

फूलों से श्रंगार करते हुये। 


प्रगटोत्सव को प्रकाशोत्सव 
की तरह मनाया गया । 








https://youtu.be/Em3vOT-CFX8

https://youtu.be/j68VHuH-vxQ


जिला इटावा उत्तर प्रदेश में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम






     इंदौर - मध्यप्रदेश में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम






बहन आभा निगम जी (राष्ट्रीय सचिव - महिला) अंतराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनीं
 आज 31 मॉर्च चैत पूर्णिमा को कायस्थ वाहिनी चित्रगुप्त वंशजों ने गीता भवन स्थित चित्रगुप्त भगवान जी के मंदिर में इकट्ठा होकर भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव मनाया भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के साथ लोगों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति वह सत्संग का लाभ लोगों ने लिया इससे सभी बड़े आनंदित हुए आप सभी को चित्रगुप्त प्रकट उत्सव की बधाई व शुभकामनाएं। 


इलाहाबाद में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम






शोभित खरे इलाहाबाद जिला सचिव यूथ ब्रिगेड कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय व इलाहाबाद। 

इलाहाबाद में मना चित्रगुप्त प्रगटोत्सव :

कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के संघर्ष परिणामस्वरूप आज चित्रगुप्त प्रगटोत्सव देश विदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा आरती कर अपने कर्मों के लेखा जोखा में प्रभु की कृपा दृष्टि बनी रहे के लिये प्रभु चित्रगुप्त जी को भजन आरती कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। इस शुभ मौके पर सभी कायस्थ वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाकर प्रगटोत्सव पर्व को प्रति वर्ष हर्षोल्लास से मनाने का संकल्प लिये कार्यक्रम का समापन किया। ३१ मार्च २०१८ को हम सभी के कुल देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रगट उत्सव मनाया गया। गुरूदेव श्री पंकज भईया जी के मार्गदर्शन से आज सुबह श्री चित्रगुप्त मंदिर, के.पी. कॉलेज ग्राउंड, इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश में सर्व समाज के सहयोग से मनाया गया। और बहुत से समाज के लोगो ने इस कार्यक्रम में सहभागी हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शोभित खरे इलाहाबाद जिला सचिव यूथ ब्रिगेड कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय व इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील श्री तरुण श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ कायस्थ वाहिनी विशेष भूमिका में मौजूद थे । 

                   
                   दिल्ली में रही प्रगटोत्सव की धूम :







गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ जी के निर्देशन में चैत्र पूर्णिमा 31मार्च दिन शनिवार को कायस्थ रत्न सुशांत जी, विनय श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, एवं गणमान्य सभी कायस्थ परिवारों ने मिलकर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा प्रार्थना कर कायस्थ एकता का संकल्प लिया और भण्डारा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया । 


बिहार में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम 





*कायस्थवाद परमोधर्म:*

*प्रभु श्री चित्रगुप्त जी* के आशिर्वाद से पूर्वी चम्पारण जिला के ग्राम मधुरापुर में *चैत्र पूर्णिमा, 31 मार्च* को *प्रभु श्री चित्रगुप्त का प्रगट उत्सव* मनाया गया।
जिसमें प्रभु स्तुति, प्रभु वन्दना एवं आरति हवन आदि का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कायस्थ कुल के कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि *प्रभु प्रगट उत्सव* इस बार पहली बार हमलोगों के द्वारा मनाया गया, जिसका सम्पूर्ण श्रेय *कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख पंकज भईया, सुशान्त श्रीवास्तव एवं अक्षय श्रीवास्तव जी* का रहा।
सचमुच *कायस्थ वाहिनी अनतर्राष्ट्रीय* से जुडकर मैं अपने को धन्य समझता हूँ। जिन्होंने हमें अपना ही धर्म समझने और पालन करने का उचित अवसर दिया।
आदरणीय पंकज भईया एवं समस्त कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय* को तहेदिल से आभार !!
अमित अशोक
पूर्वी चम्पारण जिला अध्यक्ष
*कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय*
मोतिहारी, बिहार


      लहार , भिंड - मध्यप्रदेश में चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम




आलोक श्रीवास्तव जी 
(प्रदेस उपाध्यक्ष यूथ) अंतराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनीं व समस्त कायस्थ परिवार। 


      दतिया - मध्यप्रदेश में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम 





श्री  अवदेश सक्सेना जी , डॉ राकेश खरे जी , राजदीप  श्रीवास्तव  जी एवं समस्त दतिया कायस्थ परिवार। 


सीतापुर में रही भगवान श्री चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम :
पुरोहित हैं श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।




बदायूं में रही चित्रगुप्त प्रगटोत्सव की धूम :



उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के द्वारा बदायू में भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव चैत पूर्णिमा (31 मॉर्च )बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा smt दीपमाला गोयल जी के साथ साथ समाज के प्रमुख लोगो व् कायस्थ समाज के बदायू में कार्य कर रहे प्रमुख पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम में सहभागिता की प्रशाद के रूप में 250 लोंगो को भोजन कराया गया


जय हो भगवान श्री चित्रगुप्त जी की ।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
🌹🌹🌹🌹









No comments