Breaking News

भजनरूप में विनम्रअपील #भटकोमतजागो!!





बोलो 🙏राम श्रीराम सियाराम जय जय राम🌷


मेहनत से ही भाग्य सँवरता

मेहनतकश को सम्मान है मिलता
मेहनत से ही ब्रह्मांड है चलता
बिन मेहनत इंसा 'इंसान' ना बनता

भजो राम राम श्री राम श्री राम जय जय राम


तुम सनातनी हो तुम हो आदिशक्ति

भूलनी नहीं है ऋषियों-मुनियों की भक्ति 
आतंक अधर्म का धर्म ही नहीं होता
दानव-दैत्यों का वध धर्म सम्मत होता 
हर परेशानी के लिए न्यायालय बना है
प्रदर्शन करके क्यों आमजन को सताना? 

कहो राम राम श्री राम श्री राम जय जय राम


भारत की गौरवशाली संस्कृति रही है

निकालने की नहीं अपनाने की रही है
क्या तुम्हें देश की संस्कृति याद नहीं है
या नेताओं की बातें ज्यादा वजनी है। 
शर्म करो मत देश को जलाओ
जलाना हो तो दिल से नफ़रतें जलाओ। 

भजो राम श्री राम श्री राम जय जय राम


तुम जो भी हो पर पहले हो भारतीय 

यही है तुम्हारी पहचान नागरिकता 
क्यों भटक रहे तुम बन रहे अमानुष
लो कसम, दो भड़काने वालों को जवाब
सूफी-संतो की भूमि है न होगा 'अन्याय' 

बोलो  राम राम श्री राम श्री राम जय जय राम


यह वो गौरवशाली पवित्र भारतभूमि हैं जहां मान, सम्मान, मर्यादा और प्रेम की पूजा होती आयी है जो भारत अपने अतिथि को साक्षात् देव मानकर सत्कार करने की संस्कृति को दिल में श्रद्धा से सँजोये है। जहां के नैतिक मूल्यों पर सारी दुनिया नतमस्तक है। जहां कि संस्कृति गले लगाने, अपनाने की रही है, वहां आपने सोच भी कैसे लिया कि एक  वर्ग विशेष को भूखा रखकर डि. सेंटर में रखकर घोर यातनाएं दी जायेगीं। हद है भड़काने वालों की यह भारत है साहिब! जहां हर तरफ भण्डारे और लंगर चलते ही रहते हों, जब किसी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो यही भारत है जो सबसे पहले मदद को अपने हेलीकॉप्टर से भोजन आदि राहत सामग्री भेजता है जो देश अपने पड़ोसी देशों का अहित नही सोचता वो अपने देश के बच्चों का अहित कैसे सोच सकता है? क्या इतना ही विश्वास है आपको अपने प्यारे देश महान भारतवर्ष पर... सोचिए! क्या हमारा देश ऐसा सोच भी सकता है? फिर आपने कैसे सोचा? क्यों नहीं दिया उन भितरघातियों गद्दारों को जवाब कि यह हमारा देश है, हमारा अपना घर है, यह प्रेम का मंदिर है.. जहां ऐसा भयावह अन्याय कभी नहीं होगा। फिर भी किसी बात पर संशय है तो उसके लिए सुप्रीम कोर्ट बना हुआ है वहां सभ्य तरीके से बात रखी जा सकती है। प्रदर्शन करके एक बड़े आमजन को दुखी करना कहां का न्याय है? आपके ही अविश्वास का फायदा बुरे लोग उठाते हैं और देखो! कितने ही लोग हमेशा हमेशा के लिए देश ही क्या दुनिया से उठा दिये गये। आखिर! कब जागोगे? क्या आप रोबोट हो? क्या आप कठपुतली हो? नहीं ना... 

तो भटको मत जागो!! 🙏🙏🙏🌷

हे! ईश्वर हे! प्रभुसियाराम जी आप सभी की रक्षा करें सभी का मंगल करें नाथ। 🙏🙏🙏🌷


_ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना

न्यूज ऐडीटर सच की दस्तक 

No comments