Breaking News

8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष -





8 मार्च विशेष - 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च की विश्व की सम्पूर्ण माताओं और बहनों व आप सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं।फूल अगर पुरूष है तो महिला उसकी सुगंध है तभी वह सही मायनों में फूल है जो सभी को आनंदित करता है प्रफुल्लित करता है। घर में सिर्फ़ एक दिन के लिए अगर मम्मी नानी घर चली जायें तो समझ लो, घर कैसा लगता है.. घर तो वही है पर सुगंधरूप माँ - महिला की अनुपस्थिति मानो कलेजा मुंह को आ जाता है।सभी माताओं बहनों की इसी प्यारी उपस्थित को उनके त्याग को संघर्ष को उनके जज्बे को आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में  उन्हें सैल्यूट कर रहा है। इसके साथ ही साथ रोज होने वाली जघन्य घटनाओं से विश्व शर्मिंदा भी है, शक्ति की पूजा करने वाला अपना भारत देश भी आज शर्मिंदा है कि आजादी के 70 साल बाद आज 72 - 73 साल में प्रवेश करते जा रहे पर हम कुछ बदल नहीं पाये। नारी की बदहाली बदस्तूर जारी है। ऐसा नहीं कि हमारे देश के कानून में धार नहीं रही, पुलिस की लाठी में दम नहीं रही, सरकार के कार्य और आधुनिक नहीं हुए.. सबकुछ है और हो भी रहा है.. सबसे बड़ी चीज है कि हम और हमारी सोच जबतक स्वच्छ नहीं होगी तब तक सरकार शासन प्रशासन कानून यह सब क्या करेगें। सीधी सी बात है, हमें ही सुधरना होगा और हमें ही सभलना होगा। हमें ही हमारे समाज को बहुत प्रेम और सम्मान से सुधारने, भटकने से बचाने, नैतिक आचरण की दिशा में सुन्दर प्रयास पहल के रूप में करने होगें और जब हमारे प्रयासों में पवित्रता, पारदर्शिता और सच्चाई होगी तो हम जरूर सफल होगें। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं जिसे सुधारा और नियंत्रित ना किया जा सके। सच तो यही है कि सारे विकास और तरक्की पर अगर हम मानवों ने विजय पताका लहराई है और जीत का ठप्पा लगाया है तो हमें हमारी गलतियों, पापों के लिए भी स्वंय को जिम्मेदार मानना ही होगा.. इन दया याचिकाओं से पाप धुलने वाले नहीं अगर पाप किया है तो दंड भुगतने के लिए भी तैयार रहें सज्य रहें क्योंकि महिला पर किया गया जघन्य पाप यह महिलास्वरूपा प्रकृति भी क्षमा नहीं करती। इसलिये हमें हमारी माताओं की सीख को याद रखना चाहिए कि अगर हम किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो उसका अपमान करने का भी हमें कोई हक नहीं। 
सैल्यूट मातृशक्ति आपको ससम्मान नमन है। 
🙏🙏🙏💐

-ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना 

No comments