Breaking News

भगवान श्रीराम अवतारपर्व की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं

 






भक्तवत्सल भगवान #श्रीराम #अवतारउत्सव राम नवमी महापर्व -

'राम' आलौकिक शब्द का पहला अर्थ है ‘प्रकाश’। किरण एवं आभा (कांति) जैसे शब्दों के मूल में राम है। ‘रा’ का अर्थ है आभा (कांति) और ‘म’ का अर्थ है मैं, मेरा और मैं स्वयं। राम का अर्थ है मेरे भीतर प्रकाश, मेरे ह्रदय में प्रकाश। निश्चय ही ‘राम’ ईश्वर का नाम है, जो इस धरती पर 7560 ईसा पूर्व अर्थात 9500 वर्ष पूर्व अवतरित हुए थे।

राम का दूसरा अर्थ है, 'रति महीधर: राम:।', 'रति' का प्रथम अक्षर 'र' है और 'महीधर' का प्रथम अथर 'म', राम। 'रति महीधर:' सम्पूर्ण विश्व की सर्वश्रेष्ठ ज्योतित सत्ता है, जिनसे सभी ज्योतित सत्ताएं ज्योति प्राप्त करती हैं।

राम नाम का तीसरा अर्थ है 'रमन्ते योगिन: यस्मिन् राम:।' यानी 'राम' ही मात्र एक ऐसे विषय हैं, जो योगियों की आध्यात्मिक-मानसिक भूख हैं, भोजन हैं, आनन्द और प्रसन्नता के स्त्रोत हैं।

🌸भगवान श्रीराम स्तुति🌸

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
लोचन अभिरामा तनु घनश्याम निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयम बिसाला सोभासिंधु खरारी।।
कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ज्ञानतीत अमाना बेद पुरान भनंता।।
करुणा सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता।।
ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रों प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर मति थिर न रहै।।
उपजा जब ज्ञाना प्रभु मुसुकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै।।
माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा।
कीजै शिशुलीला अति प्रियशीला यह सुख परम अनूपा।।
सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं हरि पद पावहिं ते न परहिं भवकूपा।

बिप्र धेनु सुर संत हित,
लीन्ह मनुज अवतार ।
निज इच्छा निर्मित तनु,
माया गुन गो पार ॥
- तुलसीदास रचित, रामचरित मानस, बालकाण्ड-192

🙏हे! सर्वशक्तिमान भगवान श्रीराम जी हे!कृपासिंधु  आप सकल विश्व का कल्याण करो नाथ। हे! ईश्वर आपने अनेकों अवतार से अनेकों बार पृथ्वी माँ की अनेकों महाभयानक असुरों से रक्षा की है। तो हे! प्रभु इस बार इस अदृश्य असुर कोरोना महामारी के रूप में हाहाकार मचा रहा है। हे!पालनहारी, आप सभी प्राणियों के जीवन की रक्षा करो नाथ। हे! भगवान श्रीराम जो लोग इस महामारी से अनंत की यात्रा पर हैं आप उन सभी को अपनी गोद में स्थान दें मोक्ष प्रदान करें नाथ। हे! दीनदयाल आप सम्पूर्ण विश्व पर दयादृष्टि बनाये रखो प्रभु। सम्पूर्ण विश्व में प्रेम, सुख, शांति, सृजन और समृद्धि, ज्ञान, भक्ति और सभी की आयु में बृद्धि हो। सबका मंगल हो। जय श्री बालरूप भगवान श्री राम की सदा ही जय हो🌼🌼🙏🙏🌼🌼
आप सभी शुभचिंतकों को भक्तवत्सल भगवान #श्रीराम #अवतारउत्सव की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं 🙏हिम्मत रखिये प्रभुश्रीराम हर वक्त आपके साथ
हैं💐

No comments