Breaking News

71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं - ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना



भारतीय राष्ट्रीय महापर्व 71वें गणतंत्र दिवस की ससम्मान हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आज यहां गर्व से कहना होगा कि हमारा भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और हस्तलिखित एकलौता संविधान हैं जिसे हिंदी और अंग्रेजी में कैलीपेथी में अपने हाथ से लिखा था देश की महान शख्सियत श्री प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा जी ने। सच है हमारा भारत देश सारी दुनिया से हमें प्यारा है और ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म से ओतप्रोत सर्वश्रेष्ठ है। देखिये! कि भारत शब्द स्वंय में कितनी विराटता और प्रेम समेटे हुए है-
भा- सुन्दर सकारात्मक ऊर्जावान सभी के मंगल के भाव
र- जीवन का राग यानि श्रुति
त- प्रकृति के साथ जीवन के साथ ताल अर्थात् लय 
जहां सुंदर सकारात्मकता से भरे हुए ऊर्जावान चेतनावान सभी के मंगल की कामना को हृदय में धारण किये हुए और समस्त कण - कण के जीवन राग का सम्मान करते हुए सम्पूर्ण प्रकृति के साथ जो तालमेल में है लय में हैं वही है हमारा 'भारतवर्ष' और वही है 'भारतीय' होना। 

जयहिंद जय भारत 🙏💐🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
भारतमाता की जय 🙏👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

http://www.sachkidastak.com/the-author-of-the-indian-constitution-shri-prem-bihari-narayan-raiyzada/

No comments