Breaking News

करवाचौथ व्रत-पूजा पर भद्दे चुटकुले शेयर न करें- अपनी संस्कृति पर गर्व करें

 


आज के तथाकथित GF/BF बनाकर पाश्चात्य सभ्यता के पीछे भागने वाले मॉडर्न लोग देखें आज(आज हर घर में, हर छत पर ढ़ेर सारे सौभाग्यशाली चाँद निकलेगें जिन्हें भगवान चंद्रदेव ढ़ेर सारा आशीर्वाद देगें वो भी बहुत खास आभा के साथ) - हमारी भारतीय सनातन संस्कृति के पति पत्नी के महान प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण यह #करवाचौथव्रत जिसमें एक भारतीय पत्नी भगवान श्री गणेश और करवामाता और भगवान चन्द्रदेव से अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किये, अखंड सौभाग्य व्रत रखतीं हैं, हां बहुत से पति भी अपनी पत्नी के प्रेम और विश्वास व सहयोग, दीर्घायु सेहतमंद पत्नी के लिए साथ-साथ व्रत रखते हैं। यह है भारतीय गौरवशाली मर्यादाशाली महान संस्कृति के महान त्योहार।अपने भारत में हर रिश्ते की पवित्रता और प्रेम  पूर्णता के लिए कितने खूबसूरत त्योहार हैं। हर देश की खोज किसी न किसी ने की जैसे अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 ईस्वी में की थी और पाकिस्तान, बांग्लादेश भारत से ही बने पर कोई भी ढूंढ कर मुझे बताये कि भारत को किस शदी में बनाया गया हो। क्योंकि भारत अनंत काल से हैं देवताओं के काल से आज तक समृद्ध है। भारतीय सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है और विश्व का सबसे युवाओं वाले देश का खिताब भी भारत के नाम हैं। भारत जैसा सुन्दर देश कहीं नहीं। अपने सुन्दर देश व देश के सुन्दर संस्कारवान त्योहारों पर गर्व करें। इन त्योहारों पर भद्दे चुटकुले व मजाक,फालतू कार्टून आदि शेयर करने से परहेज करें।कृपया अपनी संस्कृति की रक्षा करें। आप सभी शुभचिंतकों को करवाचौथ व्रत पूजन की अनंत शुभकामनाएं। भगवान चन्द्रदेव की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदा बरसती रहे।🙏💐


__ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना

No comments