Breaking News

रामनवमी महापर्व : भगवान श्रीराम का सबूत है हमारा जीवन - ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना



आज है #रामनवमी महापर्व -





कुछ लोग भगवान श्री राम Lord Shri Ram का सबूत मांगते हैं, भगवान का सबूत? आपके अंदर जो जीवन है क्या वह परमात्मा के होने का सबूत काफी नही..!! 





उन लोगों को सिर्फ़ इतना ही कहना चाहूंगी कि यह सम्पूर्ण अस्तित्व ही प्रभु श्रीराम है, हो ग़र वो आँख जो आपको दिखा सके कि पूरी प्रकृति में जो प्रेम, सहयोग, ताजगी, हरियाली और नित नवीन जो छितिज पर तरंग  नाचती है जिससे 



जिससे चहुँओर जो उमंग, हर बीज को पोषित, पुष्पित और पल्लवित कर रही है, वही तो #प्रभुश्रीराम हैं और उनकी विराट लीला की झलक है। 



वहीं मानवता, मर्यादा,करूणा, सेवा, सत्य और धर्म में जो शांति है जो प्रीति की सुगंध है, जो आत्मा का मौन संगीत है, वही तो #प्रभुश्रीराम हैं।




 ब्रह्माण्ड के कंण-कंण में भगवान #सियाराम समाये हैं और वह सभी की हर पल रक्षा कर रहे हैं क्योंकि हम सब पूरा अस्तित्व ही उनकी संताने हैं और वह अपने अस्तित्व से और अस्तित्व की रक्षा करने वालों से बहुत प्रेम करते हैं। 



दुनिया का हर धर्म शांति और खुशी की शिक्षा देता है, हम इंसानों को यही बात समझनी होगी। शायद हम सभी के पूर्वजों ने इसी लिए ढ़ेर सारे पूर्व-त्यौहारों की परम्परायें शुरू कीं होगीं ताकि हम सभी लोग पर्व के बहाने ही संगठित हो सकें,अच्छे काम कर सकें और उस परमपिता परमात्मा के प्रति दिल से आभारी हो सकें। 






आप सभी शुभचिंतकों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान #श्रीरामजी और #मातासीताजी आप सभी की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें।





                      जय श्रीराम 🚩🙏💐

No comments